{"_id":"63dd52a06450fe0065394974","slug":"bjp-radneet-win-election-jhansi-news-jhs2382309145-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज, रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज, रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत
विज्ञापन
झांसी। मतदाताओं की जिम्मेदारी देकर तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज उतारने और चुनाव से ठीक पहले शिक्षक गुटों के अहम पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल कराने की भाजपा की रणनीति शिक्षक एमएलसी के चुनाव में कामयाब हो गई। पार्टी के प्रत्याशी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने तीन बार के शिक्षक एमएलसी सुरेश त्रिपाठी का किला भेद दिया।
भाजपा के लिए चुनौती बने इस चुनाव को फतह करने में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। पार्टी ने झांसी समेत सभी 10 जिलों को लेकर तीन हजार से अधिक ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन किया, जिन्हें 10-10 वोटरों का जिम्मा दिया गया। कार्यकर्ताओं को लगातार इन वोटरों के संपर्क में रहकर हर हाल में मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। मतदान के दौरान ये कार्यकर्ता बस्ते पर बैठकर मतदाता सूची देखते रहे कि कौन वोट देने आया है और कौन नहीं। जो नहीं पहुंचा, उसे पार्टी की तरफ से गाड़ी भेजकर वोट देने के लिए बुलवाया गया। पूर्व जिलाध्यक्षों को मतदान केंद्र का प्रभारी बनाया गया। वह केंद्र पर तैनात सभी कार्यकर्ताओं का निर्देशन करते रहे। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को भी स्कूल, कॉलेज समेत 20-20 शिक्षण संस्थानों में जाकर जनसंपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। पार्टी का फोकस अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों, आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय पर रहा।
इन्हें कराया शामिल
चुनाव से पहले वित्त विहीन शिक्षक संघ के नेता अशोक राठौर, माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट के मंडलीय मंत्री नरेंद्र पस्तोर को पार्टी में शामिल कराया। जबकि, चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे का भी समर्थन प्राप्त कर लिया। इसके अलावा मतदान से ठीक पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम झांसी में कराया गया। यहां पर केशव ने शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे।
विज्ञापन
पार्टी ने कार्यकर्ताओं, पूर्व जिलाध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी थी। चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए अशोक राठौर, नरेंद्र पस्तोर और प्रद्युम्न दुबे के समर्थन देने से भी काफी असर पड़ा। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और शिक्षक वर्ग के लिए किए गए कामों की वजह से भी जीत मिली है। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।