फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP: Panch Parmeshwar will manage the booth in civic elections

भाजपा: निकाय चुनाव में बूथ का प्रबंधन करेंगे पंच परमेश्वर

Fri, 02 Dec 2022 09:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
BJP: Panch Parmeshwar will manage the booth in civic elections
झांसी। निकाय चुनाव में भाजपा को फतह दिलाने की जिम्मेदारी इस बार पंच परमेश्वर पर रहेगी। बस्ता लगाने से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का जिम्मा इन्हीं पांच सदस्यों की टोली पर होगा। हर बूथ पर भाजपा ने इनकी तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा का जोर हमेशा बूथ जीतने पर रहता है। पार्टी के बड़े नेता अक्सर नारा भी लगाते हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बूथ प्रबंधन के लिए ‘त्रिदेव’ बनाए थे। इसमें बूथ प्रमुख, बूथ प्रभारी और बीएलए-2 शामिल थे। विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के बाद अब निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने बूथ स्तर पर पंच परमेश्वर की तैनाती कर दी है। इसमें बूथ प्रभारी, बूथ प्रमुख, बीएलए-2, सोशल मीडिया इंचार्ज और मोटरसाइकिल प्रमुख शामिल हैं। इन सभी का काम बूथ प्रबंधन का होगा।
विज्ञापन

कौन-क्या जिम्मेदारी निभाएगा
बूथ प्रमुख पर वोटिंग के दिन वोटर लिस्ट लाने और बस्ता लगाने की जिम्मेदारी होगी। बीएलए-2 बूथ प्रमुख के सहायक के रूप में काम करेगा। अगर मतदान केंद्र पर किसी का नाम नहीं मिल रहा है तो सूची देखकर बताएगा। सोशल मीडिया प्रमुख का काम प्रचार-प्रसार का होगा। वह बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भाजपा की योजनाओं का प्रचार करेगा। मोटरसाइकिल प्रमुख वाहन से बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाएगा। इन सबकी निगरानी का काम बूथ प्रभारी के कंधों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ प्रबंधन के लिए हर बूथ पर पंच परमेश्वर बना दिए गए हैं। इसके अलावा वार्ड के प्रबंधन के लिए पांच सदस्यीय टीम वार्ड स्तर पर अलग से भी बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी वार्ड का प्रभारी अलग से नियुक्त किया गया है। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed