फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP outlines strategy for 2027 Assembly election victory; emphasizes strengthening booths.

Jhansi News: भाजपा ने 2027 विधानसभा जीत का मंत्र दिया, बूथ मजबूती पर दिया जोर

Thu, 24 Sep 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
BJP outlines strategy for 2027 Assembly election victory; emphasizes strengthening booths.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। बुधवार को तहसील स्थित भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जीत का मूल मंत्र दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने की, जिसमें जिले भर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे। संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। 2027 के रण में पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मेरा बूथ, सबसे मजबूत के संकल्प के साथ धरातल पर उतरना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। नए मतदाताओं को जोड़ने तथा विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार का मजबूती से जवाब देने पर भी बल दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को महानगर के शत-प्रतिशत बूथों पर सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए झांसी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं की लगन की सराहना की। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता, अभिषेक जैन, कपिल विरसैनिया, अमर सिंह कुशवाहा, विनीत खटीक, अंकित राजावत, मीनू राजावत, देवी मंजुलता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed