फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP MLA Jawahar Lal Rajpoot starts protest in police station

झांसी: थाने में धरने पर बैठे भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Sat, 17 Apr 2021 08:50 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 17 Apr 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Jawahar Lal Rajpoot starts protest in police station
प्रदर्शन करते भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत शुक्रवार देर रात नवाबाद थाने में प्रदर्शन पर बैठ गए। बताया गया कि दतावली में मतदान के दौरान हुए हंगामे के कारण विधायक ने इस तरह का प्रदर्शन शुरू किया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान गरौठा के ग्राम दतावली में जमकर हंगामा हुआ था। एक प्रत्याशी पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए भीड़ ने पथराव भी कर दिया था। इसी मसले की शिकायत लेकर शुक्रवार को दतावली ग्राम के एक दर्जन लोग गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के पास कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनके बस्ते पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान शाम तकरीबन छह बजे पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। विधायक ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस नहीं मानी। आरोप है कि पुलिस ने विधायक से भी अभद्रता की। विधायक ने पकड़े गए लोगों को छुड़वाने के लिए अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर विधायक नवाबाद थाने में रात दो बजे अकेले धरने पर बैठ गए। धरना अभी भी जारी है। थाना परिसर में अब विधायक समर्थक भी इकट्ठा होने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed