फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP MLA files case against former SP MLA in Jhansi accused of plotting to murder

Jhansi: भाजपा विधायक ने सपा के पूर्व विधायक पर दर्ज कराया मुकदमा, हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

Sat, 15 Oct 2022 09:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 15 Oct 2022 09:50 PM IST
सार

कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव 26 सितंबर से जेल में बंद हैं। इस मामले में उनके खिलाफ नवाबाद, मोंठ, एट व कन्नौज थाने में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
BJP MLA files case against former SP MLA in Jhansi accused of plotting to murder
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

झांसी की गरौठा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जवाहर लाल राजपूत ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक दीपनरायण  सिंह यादव पर अपनी और अपने बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गरौठा से भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत को पिछले दिनों रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र मिला था। भेजने वाले ने विधायक को आगाह करते हुए उन्हें आगाह किया था कि उनकी व उनके पुत्र की हत्या की साजिश रची जा रही है। गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के इशारे पर पुलिया नंबर नौ में रहने वाले सपा नेता सज्जन सिंह यादव द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पत्र में लिखा था कि इसके लिए सपा नेता की हरियाणा के एक शूटर से पांच लाख रुपये में डील भी हो गई है। एक लाख रुपये एडवांस भी दे दिए गए हैं। विधायक ने इस पत्र की जानकारी पुलिस को दी। इस पर प्रेमनगर थाने में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव व सपा नेता सज्जन सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस सज्जन सिंह यादव से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कुछ सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद हैं पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव

बता दें कि कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव 26 सितंबर से जेल में बंद हैं। इस मामले में उनके खिलाफ नवाबाद, मोंठ, एट व कन्नौज थाने में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed