Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP MLA advocated for Bundelkhand state in Bundeli

Jhansi News: भाजपा विधायक ने बुंदेली में की बुंदेलखंड राज्य की पैरोकारी

Tue, 18 Feb 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA advocated for Bundelkhand state in Bundeli

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। विधानसभा में सोमवार को भाजपा विधायक रवि शर्मा ने बुंदेली में बुंदेलखंड राज्य की पैरोकारी की। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों की इच्छा है कि जहां तक बुंदेली भाषा बोली जाती हो, वहां तक बुंदेलखंड राज्य बना दिया जाए।

सदर विधायक ने अपनी बात की शुरुआत महाकवि अवधेश की काव्य रचना बुंदेलों की सुनो कहानी, बुंदेलों की बानी में, पानीदार इतै का पानी, आग इते के पानी में से की। बुंदेली बोली में बोलते हुए रवि शर्मा ने कहा कि ऐसाे बुंदेलखंड जितै के पानी में आग हो, बा बुंदेलखंड की बातें हम लोग करत हैं। बुदेलखंड के मांस (मनुष) चाहें बो उत्तर प्रदेश के हों या मध्य प्रदेश के। उन सबरे मांसन की इक्षा जो है कि हमाई जां तक बुंदेली बोली जाऊत, तो हमाओ प्रांत काये नयिं बना दे रए अलग। हमाओ बुंदेली खानपान, संस्कृति अलग है। हमाई प्रांत बना दो न साब। हालांकि, बाद में विधायक में कहा कि ये बुंदेलखंड के लोगों की मांग है। अंत में बोले कि आज प्रसन्नता का विषय है कि बुंदेलखंडी को भी विधानसभा में बोला और सुना जाएगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी।
विज्ञापन




अब खुलकर बुंदेली में बात रख सकेंगे विधायक



झांसी। अब विधानसभा की कार्यवाही हिंदी के साथ-साथ अंग्रेज और बुंदेली समेत चार क्षेत्रीय भाषाओं में भी सुनी जा सकेगी। ऐसे में बुंदेलखंड के विधायक अब विधानसभा में खुलकर बुंदेली में अपनी बात रख सकेंगे। यही नहीं, किसी अन्य भाषा में विधानसभा में बोल रहे जनप्रतिनिधि की बात भी तकनीक के माध्यम से बुंदेली में सुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक जवाहर राजपूत ने ली थी बुंदेली में शपथ

भाजपा से लगातार दूसरी बार विधायक बनने के बाद 28 मार्च 2022 को गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने बुंदेली में विधायक पद की पथ ली थी। उस समय वह बुंदेलखंड के एकमात्र विधायक रहे, जिन्होंने बुंदेली में शपथ ली।



ये बोले लोग

...............



सदर विधायक को साधुवाद है। उन्होंने बुंदेलखंड की जनता की बात विधानसभा में उठाई। वो भी बुंदेली भाषा में। अन्य जनप्रतिनिधियों को भी नए राज्य निर्माण के लिए वकालत करनी चाहिए। - दिनेश भार्गव, केंद्रीय महामंत्री, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा

विधानसभा की कार्यवाही में बुंदेली बोली को शामिल करके प्रदेश सरकार ने हमारी क्षेत्रीय भाषा को सम्मान देने का काम किया है। इससे बुंदेली संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। - सुधीर सिंह गौर, वरिष्ठ नेता भाजपा।



चार क्षेत्रीय भाषाओं में बुंदेली को भी विधानसभा की कार्यवाही में शामिल करना प्रदेश सरकार की शानदार पहल है। इससे बुंदेली भाषा महत्व और भी बढ़ जाएगा। - अमित साहू, जिला महामंत्री, भाजपा।

बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे हैं। राज्य बनने से विकास कार्य और भी तेजी से होगा। जल्द राज्य निर्माण की मांग पूरी होने की उम्मीद है। - आशीष उपाध्याय, निदेशक, यूपी कॉपरेटिव, लखनऊ।




बुंदेली बोली बहुत मीठी है। यह सबको भाती है। अब यहां के जनप्रतिनिधि अपनी बात खुलकर रख सकेंगे तो बुंदेलखंड के लोगों को भी अच्छा लगेगा। क्षेत्रीय भाषा को भी बढ़ावा मिलेगा। - बृजमोहन पिपरा, जिलाध्यक्ष, रालोद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed