फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP Metropolitan General Secretary nominated for demanding extortion of five lakh rupees

Jhansi News: पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में भाजपा महानगर महामंत्री नामजद

Sat, 10 Jun 2023 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP Metropolitan General Secretary nominated for demanding extortion of five lakh rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भाजपा महानगर महामंत्री अमित साहू के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भुक्तभोगी के मुताबिक अमित ने उसके सीने पर रिवाल्वर लगाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शारदा हिल्स कॉलोनी निवासी रामस्वरुप साहू व अमित साहू के रिश्तेदार हैं। रामस्वरुप ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री ऋचा साहू शारदा हिल्स कॉलोनी की आराजी संख्या 3160 पर निर्माण करा रही हैं। छह अप्रैल को अपने कई बाउंसर लेकर अमित वहां पहुंच गया। अमित ने सीने पर रिवाल्वर रखकर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की। धमकाते हुए कहा यहां काम तभी करोगे, जब रंगदारी की रकम दोगे। वहां उपस्थित अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर अमित उस समय वहां से चला गया। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर उसके खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित साहू समेत छह अज्ञात के खिलाफ रंगदारी, धमकाने समेत अन्य गंभीर धाराओें में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी राजेश राय के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed