फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP leaders clashed over money in sand mining, left vehicles and fled when police arrived

Jhansi News: बालू खनन में पैसों को लेकर भिड़े भाजपा नेता, पुलिस के पहुंचने पर गाड़ियां छोड़कर भागे

Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders clashed over money in sand mining, left vehicles and fled when police arrived
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/मोंठ। बालू खनन में पैसों को लेकर दो भाजपा नेताओं में विवाद हो गया। खनन का पैसा न मिलने से नाराज एक भाजपा नेता कई साथियों को लेकर मंगलवार रात अमरा गांव में डंप बालू के ठिकाने पर जा पहुंचा। यहां दोनों पक्षोें के बीच हंगामा होने लगा। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने पर उसके कई साथी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले जबकि भाजयुमो जिला मंत्री को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मोंठ थाना के अंतर्गत चेलरा घाट पर बालू कारोबारी एवं भाजपा नेता श्रेष्ठ साहू का डंप बालू रखा है। मंगलवार आधी रात के बाद भाजयुमो जिला मंत्री मोहित राजपूत अपने कई साथियों के साथ लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर चेलरा घाट पहुंच गया। यहां मोहित वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करने लगा। यह बात मालूम चलने पर श्रेष्ठ साहू ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में मोंठ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख मोहित के साथियों में भगदड़ मच गई। उसके संग आए युवक गाड़ियां छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मोहित को पकड़ लिया और थाने लेकर आई। भाजयुमो जिला मंत्री के पकड़े जाने की खबर से आधी रात में ही भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगने लगा। पूछताछ में मोहित ने पुलिस को बताया कि बालू कारोबार में उसने करीब 54 लाख रुपये श्रेष्ठ साहू और गौरव यादव को दिए थे। यह पैसा श्रेष्ठ और गौरव देने को राजी नहीं हो रहे हैं। सोमवार को उसने मोंठ में शिकायती पत्र देते हुए रुपये दिलाने की मांग की थी। उसे मालूम चला था कि श्रेष्ठ साहू अपनी डंप बालू भी बेचने की फिराक में है। इसकी पड़ताल करने वह मौके पर गया था। पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में मोहित का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक छानबीन में दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
बालू कारोबारी के खिलाफ दी तहरीर
भाजयुमो नेता मोहित की मौसी अरुणा सिंह ने श्रेष्ठ साहू के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में झांसी निवासी गौरव यादव की फर्म में बालू के व्यापार में पार्टनर होने के लिए श्रेष्ठ साहू के कहने पर करीब 54 लाख रुपये दिए थे। पूरा लेनदेन बैंक के माध्यम से किया गया लेकिन, अब व्यापार में हो रहे फायदे एवं पूंजी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed