फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP leaders arrested, police clashed sharply BJP members

भाजपा नेता गिरफ्तार, पुलिस से भाजपाइयों की तीखी झड़प

Tue, 10 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders arrested, police clashed sharply BJP members
police, jhansi news - फोटो : demo
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर सोमवार की शाम नवाबाद थाना पुलिस ने कलक्ट्रेट से भाजपा किसान मोर्चा के बुंदेलखंड सह संयोजक एवं गरौठा विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार जवाहर लाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उनके समर्थकों से पुलिस की तीखी झड़प भी हुई, जिसकी सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर किसान मोर्चा गांवों में अलाव जलाकर पंचायत करके भाजपा की उपलब्धियां ग्रामीणों तक पहुंचाने का अभियान चला रहा है। इसके तहत जवाहर लाल राजपूत ने चार जनवरी को इसकिल गांव में संतराम पटेल के मकान के पास पंचायत की। जिसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। फोटो में जवाहर लाल राजपूत के साथ असलाह लेकर कई लोग खड़े हैं। सोशल मीडिया में लिखा गया कि जवाहर लाल राजपूत अपने समर्थकों के साथ असलाह लेकर भाजपा के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना। एरच थाना प्रभारी ने जवाहर लाल राजपूत के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को मोंठ पुलिस ने उनके भरोसा गांव और नवाबाद थाना पुलिस ने शिवाजी नगर स्थिति आवास पर दबिश दी। वहीं, दूसरी तरफ जवाहर लाल राजपूत ने गरौठा में मुंसिफ मजिस्ट्रेट की 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दी थी, जिसपर सुनवाई के लिए मंगलवार (आज) की तारीख मिली थी।

वहीं, पुलिस की ओर से सोमवार की शाम एलआईयू इंस्पेक्टर ने जवाहर राजपूत के पास मिलने के लिए फोन किया। इसपर राजपूत ने कलक्ट्रेट में मुलाकात करना तय किया। मुलाकात के लिए वह अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर एलआईयू इंस्पेक्टर ने उनको बातों में लगाकर नवाबाद थाना पुलिस को बुला लिया। नवाबाद थाना पुलिस ने उन्हें घेर लिया और जबरन जाने लगे, जिसका उनके समर्थकों ने विरोध किया। इस दौरान राजपूत के समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। जवाहर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात तक थाना नवाबाद में भाजपाइयों की भीड़ जुटी रही। 

इस बाबत नवाबाद थाना के प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि जवाहर लाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी सूचना एरच थाना पुलिस को दे दी है। अब वहीं से आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

उनके पास न कोई असलाह है और न ही असलाहधारियों को लेकर वह गांव में गए थे। उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उनपर यह कार्रवाई गरौठा के सपा विधायक दीपनारायण यादव के इशारे पर की गई है।-जवाहर लाल राजपूत, सह संयोजक, भाजपा किसान मोर्चा बुंदेलखंड। 


पुलिस ने की 151 में कार्रवाई
कलक्ट्रेट परिसर में हंगामा करने के आरोप में नवाबाद थाना पुलिस ने जवाहर लाल राजपूत के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई की है। नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि वह अपने खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में हंगामा कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार करके शांति भंग में कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed