फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP leader stalled the board meeting, Deputy Chairman took his wife out of the house

Jhansi News: भाजपा नेता ने ठप की बोर्ड मीटिंग, उपसभापति पत्नी को लेकर चले गए सदन से बाहर

Tue, 20 Jun 2023 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP leader stalled the board meeting, Deputy Chairman took his wife out of the house
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी की पहली बैठक ही सियासत और हंगामे का शिकार हो गई। उपसभापति के पति भाजपा नेता गोकुल दुबे अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को मुद्दा बनाते हुए न केवल बैठक में घुस गए बल्कि अपनी सभापति पत्नी को साथ लेकर बैठक के बहिष्कार का ऐलान तक कर डाला। हालांकि महापौर कहते रहे कि पहली ही बैठक में इस तरह की बातें होंगी तो संदेश ठीक नहीं जाएगा लेकिन भाजपा नेता शांत नहीं हुए। उन्होंने अपने साथ कुछ कार्यकारिणी सदस्यों को लिया और सभाकक्ष से बाहर चले गए। डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत किया गया।
दरअसल रविवार को सीपरी बाजार थाने में उपसभापति सुशीला दुबे के पति गोकुल दुबे के खिलाफ बिजली कर्मचारियों से मारपीट करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। सोमवार को नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में गोकुल ने इस मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मेयर से कहा कि पहले पुलिस अधिकारियों के पास चलें। आज उनके खिलाफ झूठा मुकदमा हुआ है। कल किसी पार्षद के साथ ऐसा होगा। बैठक करना कोई बड़ी बात नहीं है। पहले सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे। गोकुल ने बैठक के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। मेयर से कहा कि आपको बैठक करनी हो तो करो। फिर वो अपनी उप सभापति पत्नी समेत भाजपा के कुछ कार्यकारिणी सदस्यों को लेकर कक्ष से बाहर जाने लगे। इस पर मेयर ने अपने कक्ष में चलकर बातचीत करने को कहा। कुछ देर बाद सदर विधायक रवि शर्मा भी वहां पहुंचे। पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता के बाद सवा घंटे देर से बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन


मेयर समझाते रहे, गोकुल ने कहा-मुझे विधायक की बात सुननी है
गोकुल ने कहा कि मेयर साहब हमें भी नगर में रहना है। सदर विधायक की बात सुननी है और आपकी भी सुननी है। पहले आपको पुलिस अधिकारियों के पास चलना चाहिए। इस दौरान मेयर उन्हें बार-बार समझाते रहे। मेयर ने कहा कि आधा घंटा बैठक करने के बाद चलेंगे। बैठक नहीं होगी तो प्रदेश में गलत संदेश जाएगा। फिर फोन उठाते हुए गोकुल ने कहा कि विधायक आ रहे हैं। मेयर साहब आप भी चलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed