फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP leader said conspiracy to drive away Meitai community from Manipur by violence

Jhansi: हिंसा कर मणिपुर से मैतई समाज को भगाने की साजिश, प्रकाश पाल बोले- प्रयोजित तरीके से फैला रहे हिंसा

Sat, 12 Aug 2023 06:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Aug 2023 06:44 PM IST
सार

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मणिपुर हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में 60 प्रतिशत आबादी मैतई समाज की है, जिसके पास मात्र 10 प्रतशित संपत्ति बची है।

विज्ञापन
BJP leader said conspiracy to drive away Meitai community from Manipur by violence
भाजपा नेता का दावा-प्रयोजित तरीके से फैला रहे हिंसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मणिपुर हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में 60 प्रतिशत आबादी मैतई समाज की है, जिसके पास मात्र 10 प्रतशित संपत्ति बची है। बाकी पर कुकी और बाहर से आए लागों ने धीरे-धीरे कब्जा कर लिया। अब हिंसा के जरिए मैतई समाज को वहां से भगाने की साजिश चल रही है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ही मैतई समाज के लोगों को बचाएगी। उन्होंने सवाल किया कि मणिपुर में पिछली सरकारों के समय दो हजार चर्च कैसे बन गए। पहाड़ियों पर अफीम की खेती का लाइसेंस किसने दिया। वहां नशे का कारोबार बंद हुआ तो वो लोग प्रयोजित तरीके से हिंसा फैला रहे हैं। इसके पीछे केंद्र सरकार को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है। भाजपा शासित प्रदेशों में कोई घटना होने पर विपक्ष हंगामा करने लगता है। मगर बंगाल या राजस्थान में होने वाली घटनाओं पर चुप्पी साध लेता है। ये संक्रीण मानसिकता का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed