फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP leader Lal Singh Arya tongue slipped said Bharat Ratna was given a year after Rahul death

Video: भाजपा नेता की फिसली जुबान, बोले- राहुल को मौत के एक साल बाद मिला भारत रत्न; हमें कोई आपत्ति नहीं

Tue, 17 Sep 2024 04:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Sep 2024 04:38 PM IST
सार

राहुल गांधी की मृत्यु के एक साल बाद उन्हें भारत रत्न मिला, इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं। हालांकि, वह कहना राजीव गांधी चाह रहे थे, लेकिन उनके मुंह से राहुल गांधी निकल गया। 

विज्ञापन
BJP leader Lal Singh Arya tongue slipped said Bharat Ratna was given a year after Rahul death
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को झांसी आए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर करारा हमला बोल। हालांकि, इस दरम्यान इनकी जुबान भी फिसल गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मृत्यु के एक साल बाद उन्हें भारत रत्न मिला, इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं। हालांकि, वह कहना राजीव गांधी चाह रहे थे, लेकिन उनके मुंह से राहुल गांधी निकल गया। 

विज्ञापन

इस दरम्यान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को जीते जी भारत रत्न का सम्मान दे दिया गया। लेकिन, बाबा साहब अंबेडकर को उनकी मृत्यु के 40-45 साल तक कांग्रेस की सरकार ने भारत रत्न नहीं दिया। उन्हें यह सम्मान देने का काम भाजपा सरकार ने किया। इस दरम्यान उन्होंने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस ने गहरी आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा नेता का बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे अधिक दुखद बात यह है कि गलत बयान देने के बाद उन्होंने उसमें सुधार भी नहीं किया। भाजपा नेता के मुंह से निकले बोल भाजपा की गंदी सोच को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed