फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP: Jhansi got preference in expansion of cells

भाजपा: प्रकोष्ठों के विस्तार में झांसी को मिली तरजीह

Sat, 24 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP: Jhansi got preference in expansion of cells
झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन किया है। इसमें झांसी को भी तरजीह मिली है। महिला मोर्चा में चित्रा सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान का सह संयोजक का जिम्मा चंद्रभान राय को मिला है।
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से प्रकोष्ठों में लगातार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चित्रा सिंह जाट को महिला मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है। इसके अलावा अपर्णा दुबे को सोशल मीडिया प्रमुख मनोनीत किया गया है। जबकि, चंद्रभान राय को राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के सहसंयोजक और सुबोध गुबरेले को सेवा एवं आपदा प्रकोष्ठ का सह संयोजक मनोनीत किया गया है। चंद्रभान पिछले 20 सालों में जिला महामंत्री से लेकर क्षेत्रीय महामंत्री तक का दायित्व संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed