फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP is the biggest party that tells lies: Naresh Uttam

झूठ बोलने वाली सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा: नरेश उत्तम

Sun, 10 Oct 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP is the biggest party that tells lies: Naresh Uttam
झांसी। नौजवान पटेल संदेश यात्रा लेकर झांसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने नौजवानों और किसानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है, जिससे जनता की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से चर्चा के दौरान लखीमपुर खीरी कांड पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड दिल्ली वाला है। उसी के इशारे पर ये लोमहर्षक कांड हुआ है। लखीमपुर खीरी कांड में भाजपा आरोपियों का बचाव कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह यात्रा के जरिये भाजपा सरकार की साढ़े चार वर्ष की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। भाजपा जनता को धोखा देकर सरकार में आई थी। हर तरफ लूट, हत्या व बलात्कार हो रहे हैं। भाजपा पूंजीपतियों का पोषण कर रही है, जबकि सपा किसान, मजदूर व नौजवानों की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed