{"_id":"65e7737cf4014901d20d7a94","slug":"bjp-government-is-continuously-working-in-the-interest-of-traders-jhansi-news-c-308-1-sjhs1001-101203-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है भाजपा सरकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने झांसी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का एक दिवसीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के हित के लिए निरंतर कार्यरत है और व्यापारी भी पूर्ण रूप से भाजपा के प्रति समर्पित हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार व्यापारियों के हित में जो भी उचित होगा वह करेगी। व्यापारी हित में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि व्यापारी भाजपा की रीढ़ हैं और व्यापारी ने हमेशा से ही संकट की घडी में देश व मोदी जी का साथ दिया है। जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि भाजपा सदा से ही व्यापारियों के हित की बात सोचती आई है। विशिष्ट अतिथि मुकुंद मिश्रा व विनीत अग्रवाल शारदा ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने की। इस अवसर पर शिक्षक विधायक डा. बाबूलाल तिवारी, अशोक जैन, ललित जैन, बृज बिहारी सोनी, संतोष साहू, एके सोनी, उदय सोनी, संतोष गुप्ता, दीपक हिरवानी, अशोक सिंघल, उमा शंकर राय, ओम प्रकाश, प्रियांशु डे आदि मौजूद रहे। संचालन जितेंद्र सोनी जीतू ने व आभार मनमोहन गेडा ने व्यक्त किया।