फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP feared mercury climbed unenrolling

नामांकन निरस्त होने की आशंका पर चढ़ा भाजपा का पारा

Wed, 17 Feb 2016 01:22 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
BJP feared mercury climbed unenrolling
झांसी। एमएलसी के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने की आशंका के चलते कलेक्ट्रेट में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। डीएम द्वारा भाजपा प्रत्याशी को आपत्तियों के निस्तारण के लिए बुलाए जाने पर भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा। बाद में हुई जांच में आपत्तियां निरस्त कर दी गईं। भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रमा निरंजन ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी हरिओम उपाध्याय के नामांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा जमा किए गए एक नामांकन पत्र में शपथ पत्र पर हस्ताक्षर गलत स्थान पर हैं। वहीं दूसरे सेट में दो प्रस्तावकों के हस्ताक्षर फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो लोगों के शपथपत्र भी उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा कराए। जिलाधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी को झांसी में न होने के कारण जालौन जिले के जिलाधिकारी के माध्यम से सूचना भिजवाई और उन्हें शाम चार बजे तक आकर आपत्तियों का निस्तारण करने को कहा।

भाजपा प्रत्याशी ने दूर होने के कारण अधिक समय मांगा तो डीएम ने शाम सात बजे आकर आपत्तियां निस्तारित करने को कहा।

भाजपा प्रत्याशी हरिओम उपाध्याय ने यह सूचना केंद्रीय मंत्री उमा भारती, विधायक रवि शर्मा आदि को दी। इस पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती व विधायक रवि शर्मा शाम करीब साढे़ पांच बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। उस समय जिलाधिकारी अनुराग यादव एनआईसी में थे।

उमा एनआईसी की ओर बढ़ीं तभी डीएम को उनके आने की सूचना मिल गई और वह बाहर आ गए। उमा ने डीएम से मामले की जानकारी ली और पक्षपात पूर्ण कार्रवाई न करने को कहा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपाई एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे।

शाम सात बजकर बीस मिनट पर भाजपा प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। आपत्तियों की जांच शुरू हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि शपथ पत्र पर हस्ताक्षर की आपत्ति इस आधार पर निरस्त कर दी गई कि उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया था।

भाजपा प्रत्याशी का एक सेट सही पाया गया है। अब चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। डीएम द्वारा नामांकन सही होने की घोषणा करते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।


हमारे साथियों पर बनाया जा रहा दबाव : हरिओम
भाजपा प्रत्याशी हरिओम उपाध्याय का आरोप है कि उनके साथी व प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य बाल किशन पर सत्ताधारी दल के प्रभावशाली लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे पर उन्हें परेशान कर रहा है। शाम पौने चार बजे उन्हें फोन करके सूचना दी गई थी कि चार बजे आपत्तियों के निस्तारण के लिए आएं।

भाजपा प्रत्याशी को सुबह ही सूचना दे दी गई थी। उनके अनुरोध पर शाम सात बजे तक का समय बढ़ाया गया था। जांच में नामांकन पत्र सही पाया गया है।
अनुराग यादव, डीएम, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed