फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP fake Rambkton Party: Anil Singh

भाजपा नकली रामभक्तों की पार्टी: अनिल सिंह

Wed, 26 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP fake Rambkton Party: Anil Singh
shivsena up - फोटो : demo pic
 साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना यूपी में 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही। वे मंगलवार को बुंदेलखंड की चुनावी समीक्षा करने झांसी आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामलला के प्रभाव से भाजपा ने यूपी में 73 सांसद जीते। मगर, पीएम मोदी एक बार भी रामलला की चौखट पर दर्शन करने नहीं आए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। रामलला की तिरपाल भी शिवसैनिक महाराष्ट्र से लेकर आए। जो रामलला की नहीं हुई, ऐसी पार्टी को नकली ही कहा जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे नवंबर के दूसरे सप्ताह में बनारस आएंगे। शिवसेना आगामी चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान पर उन्होंने कहा कि जो पिता व चाचा का सम्मान नहीं कर रहे वे प्रदेश की जनता का सम्मान क्या करेंगे? यह जनादेश का सीधा अपमान है। ऐसी सरकार को भंग कर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है। शीघ्र की शिवसैनिक इस संदर्भ में राज्यपाल से मिलकर यूपी सरकार को तुरंत भंग करने की मांग करेंगे। शिवसेना छोटे राज्यों की पक्षधर नहीं हैं। बुंदेलखंड के गरीब किसान व नौजवान बेरोजगारों के लिए भारत सरकार से बड़े पैकेज की मांग के लिए आंदोलन होगा। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी समीक्षा की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजीव तिवारी, प्रदेश महासचिव वीजेंद्र वीर सिंह, युवा सेना महासचिव ऋतुराज तोमर, जिला प्रमुख अशोक मित्तल, सदर विधानसभा प्रभारी शंकर लाल कुशवाहा, मऊरानीपुर विधानसभा प्रभारी अनिल श्रीवास, बबीना विधानसभा प्रभारी किरण देवी, उमा कुशवाहा, श्याम तिवारी, एसएल कोहली, डॉ. वीपी सिंह, नरेंद्र कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना नेताओं का पुतला फूंका
झांसी। इलाइट चौराहे पर मंगलवार को शिवसेना के बुंदेलखंड प्रभारी युवा सेना संतोष खटीक के नेतृत्व में राज्य प्रमुख अनिल सिंह व प्रभारी विनय शुक्ला का पुतला फूंका गया। इस दौरान बुंदेलखंड प्रभारी ने कहा कि शिवसेना की प्रदेश स्तरीय समिति से अनिल सिंह को निकाल दिया गया है, उनकी जगह बीएन शुक्ला को कार्यवाहक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर ममता कश्यप, नीता रायकवार, मीरा रायकवार, कौशल खरे, मंगल रजत, आशू दीक्षित, सौरभ, अंकुर ठाकुर, राज मिश्रा, गगन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed