फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP councilor who was earlier a 'member' wants to get entry in 'executive' again

Jhansi News: पहले ‘सदस्य’ रह चुके भाजपा पार्षद फिर पाना चाहते ‘कार्यकारणी’ में एंट्री

Fri, 21 Jun 2024 04:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor who was earlier a 'member' wants to get entry in 'executive' again
- नगर निगम में चुनाव कल, जनप्रतिनिधि से लेकर संगठन तक से करा रहे सिफारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव 22 जून को होगा। पहले सदस्य रह चुके कई भाजपा पार्षदों की फिर से कार्यकारिणी में जगह पाने की महत्वाकांक्षा जाग गई है। जनप्रतिनिधि से लेकर संगठन के पदाधिकारियों तक से सिफारिश करा रहे हैं।
नगर निगम के 12 में से छह कार्यकारिणी सदस्य लॉटरी से बाहर किए जा चुके हैं। संख्या बल के आधार पर क्रॉस वोटिंग न होने की स्थिति में भाजपा पांच तो विपक्ष एक सदस्य को आसानी से जिता सकती है। चूंकि, भाजपा में 45 पार्षद हैं। मौजूदा कार्यकारिणी के नौ सदस्यों को हटा दें तो बीजेपी के 36 पार्षद बचते हैं। इनमें से अधिकतर पार्षद कार्यकारिणी में जगह पाना चाहते हैं। खास बात यह है कि पहले भी कार्यकारिणी सदस्य रह चुके कई पार्षद फिर से जगह पाना चाहते हैं। इसके लिए वो अपने स्तर से सिफारिश लगा रहे हैं। इसको लेकर उन बीजेपी पार्षदों में असंतोष भी है, जो अब तक एक बार भी कार्यकारिणी सदस्य नहीं बने हैं। अब शनिवार को कार्यकारिणी का चुनाव होना है। ऐसे में शुक्रवार को भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी कार्यकारिणी में जाने वाले सदस्यों के नाम तय कर लेंगे।
विज्ञापन



भाजपा से इन पार्षदों का नाम रेस में : कार्यकारिणी सदस्य बनने की रेस में पार्षद दिनेश प्रताप सिंह, मुकेश सोनी, लखन कुशवाहा, नीता यादव, आशीष तिवारी, राजेश्वरी तिवारी, प्रवीण लखेरा आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विपक्ष के ये दो पार्षद दौड़ में आगे : संख्या बल न होने के बाद भी विपक्ष दो पार्षदों को कार्यकारिणी में भेजने का प्रयास कर रहा है। महेश गौतम और कन्हैया कपूर दौड़ में आगे हैं। महेश बुधवार को ही पर्ची निकलने पर कार्यकारिणी से बाहर हुए हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि अगर विपक्ष भाजपा में सेंध नहीं लगा पाता है तो कौन सा एक पार्षद कार्यकारिणी का चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article