फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP cheat bundelkhand

भाजपा ने बुंदेलखंड को दिया धोखा: अखिलेश

Thu, 04 Mar 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP cheat bundelkhand
झांसी से सत्रह किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रहे सपा के तीन दिवसीय झांसी मंडल के कार्यक?
झांसी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा सियासी हमला बोलते हुए कहा भाजपा ने बुंदेलखंड को धोखा दिया है।
विज्ञापन

झांसी में पत्रकारों से बातचीत में कहा बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को सिर आंखों पर बिठाया। विधायक और सांसद बीजेपी के बनाए लेकिन, सरकार बनने के बाद भाजपा ने बुंदेलखंड की जनता को धोखा दे दिया। बजट की बात आई तो इस क्षेत्र को कु छ भी नहीं मिला। सबसे अधिक बुंदेलखंड के किसान संकट में हैं। महोबा और झांसी में आए दिन किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। अखिलेश ने सपा सरकार के समय शुरू हुए प्रोजेक्ट को जानबूझकर लटकाने का आरोप भी भाजपा पर लगाया।
विज्ञापन

कहा, सरकार इन प्रोजेक्ट पर काम धीमी गति से कर रही है, जिससे इनका श्रेय खुद ले सके। एंबुलेंस बर्बाद कर दी। झांसी में पांच सौ बिस्तर का अस्पताल भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। अब सरकार के गिनती के दिन ही शेष बचे हैं। सपा सुप्रीमो करीब सवा दो बजे झांसी पहुंचे। यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, पूर्व सांसद चंद्रपाल यादव, विधायक रामवृक्ष यादव समेत अन्य वरिष्ठ सपा नेताओं ने पहुंचकर उनका स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान शुरू हुए तमाम प्रोजेक्ट स्थल पर पहुंचकर उसकी हकीकत भी देखी तथा इसके बाद कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने ओरछा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल चुनाव में तृणमूल का देंगे साथ
बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर सपा सुप्रीमो ने अपने पत्ते खोलते हुए बताया कि पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस की मदद करने का फैसला किया है। ममता बनर्जी के समर्थन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा को वहां प्रचार के लिए भेजा जाएगा हालांकि, सीधे इन चुनावों में शिरकत नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed