फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bjp bike raily practice for loksabha election

भाजपा ने बाइक रैली से फूंका चुनावी तैयारियों का बिगुल

Sun, 18 Nov 2018 12:48 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 18 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
bjp bike raily practice for loksabha election
bjp bike raily - फोटो : amarujala
भाजपा ने शनिवार को महानगर में कमल संदेश बाइक रैली निकालकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया। रैली का नेतृत्व मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। रैली में दो हजार से अधिक मोटर साइकिलों पर कार्यकर्ता सवार थे। रैली के चलते प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक रोका गया, इससे लोग परेशान रहे।  
विज्ञापन

ग्वालियर रोड पर स्थित जीआईसी मैदान में रैली के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भारत का नाम विश्व में लिया जा रहा है। विदेशी धरती पर भी भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। हम राजनीति व्यापार के लिए नहीं करते हैं। हम राजनीति राष्ट्र के गांव, गरीब और किसानों के लिए करते हैं। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक को सम्मान देना पार्टी का लक्ष्य है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में हम सब आगे बढ़ रहे हैं।  
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि की अगुवाई में रैली का शुभारंभ हुआ। रैली बीकेडी, चित्रा चौराहा, इलाइट, जेलचौराहा, कचहरी चौराहा, गोविंद चौराहा, रानीमहल, कोतवाली, खंडेराव गेट, आशिक चौराहा, बीकेडी होकर पुन: जीआईसी मैदान में समाप्त हुई। रैली में लोकसभा क्षेत्र के झांसी और ललितपुर दोनों जनपदों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। रैली में कार्यकर्ता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। कई महिला कार्यकर्ता भी दो पहिया वाहन चला रही थीं।  चलहालांकि, रैली के निकलते वक्त सभी चौराहों पर पुलिस ने ट्रैफिक को रोके रखा। इससे जाम लगा रहा। हर चौराहे पर रैली निकलने के 15 मिनट बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी। भारी वाहन भी भी प्रवेश नहीं कर सके। इससे लोग परेशान रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. जगदीश सिंह और आभार वीरेंद्र सिंह निरंजन ने किया। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed