{"_id":"61f2fa87dd77b9767871f10e","slug":"bjp-and-sp-candidates-filed-nominations-jhansi-news-jhs213872936","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिले की चारों सीटों से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के छह प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुभ मुहूर्त में प्रत्याशी बगैर किसी तामझाम के नाम निर्देशन पत्र जमा करने पहुंचे।
झांसी सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवि शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बबीना से भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा और सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव ने नामांकन किया। गरौठा सीट से सपा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव और भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत ने पर्चा भरा। मऊरानीपुर से सपा प्रत्याशी तिलक चंद्र अहिरवार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। सभी प्रत्याशी चंद समर्थकों के साथ ही नामांकन करने पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशी के साथ दो लोगों को ही प्रवेश की अनुमति रही। एक प्रत्याशी के बाहर आने के बाद दूसरा आरओ कक्ष में दाखिल हो पाया। इस दौरान नामांकन स्थल के इर्दगिर्द पुलिस का कड़ा पहरा रहा। आसपास के मार्गों पर दोपहर तीन बजे तक यातायात बंद रखा गया।
प्रत्याशियों के ये रहे प्रस्तावक
झांसी। झांसी सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा की प्रस्तावक पूर्व महापौर किरण वर्मा रहीं। गरौठा सीट से सपा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव ने दो सेट में नामांकन दाखिल किए। उनके प्रस्तावक डा. रवींद्र प्रकाश अड़जरिया व जनक सिंह रहे। जबकि, गरौठा के भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल के प्रस्तावक गुरसराय नगर पालिका के अध्यक्ष देवेश पालीवाल रहे। मऊरानीपुर से सपा प्रत्याशी तिलक चंद्र अहिरवार के प्रस्तावक सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल रहे। वहीं, बबीना से भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह के प्रस्तावक अमर सिंह कुशवाहा रहे। जबकि, बबीना से सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव के प्रस्तावक वीर सिंह नरवरिया रहे।