फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP and Congress supporters fiercely fought in Jhansi

Jhansi: कांग्रेस-भाजपा समर्थकों में जमकर मारपीट, चली रॉड और एंगल... कोतवाली में घंटों हुआ हंगामा

Fri, 28 Apr 2023 08:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 08:20 PM IST
सार

बिसातखाना इलाके में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। बिसातखाना में प्रचार के दौरान हुई मारपीट के बाद भाजपा के समर्थक कोतवाली में धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
BJP and Congress supporters fiercely fought in Jhansi
कोतवाली के बाहर बैठे बीजेपी समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार दोपहर को बिसातखाना इलाके में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद पद उम्मीदवार के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। हो-हल्ला और मारपीट में कई समर्थकों के कुर्ते फट गए। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। लेकिन, दोनों पक्ष कोतवाली जा पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन

प्रचार के दौरान भीड़ गए दोनों पक्षों के समर्थक
सदर विधायक रवि शर्मा भी कोतवाली पहुंच गए। उधर, थोड़ी देर बाद कांग्रेस से पूर्व मंत्री प्रदीप जैन समेत अन्य नेता भी पहुंच गए। कोतवाली में करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। वरिष्ठ अफसरों के समझाने पर किसी तरह दोनों पक्ष शांत हुए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन देर-शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। वार्ड संख्या 52 से बिसातखाना इमामबाड़ा में सवा दो बजे के आसपास कांग्रेस प्रत्याशी अफरोज के पति आफाक मकरानी की अगुवाई में समर्थक प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान भाजपा उम्मीदवार रुबीना के पति अल्ताफ रिजवी समेत उनके समर्थक भी पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों का कांग्रेस पर आरोप
आमने-सामने आने पर दोनों दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा समर्थकों का आरोप है कि कांग्रेस समर्थक उनको प्रचार करने से रोक रहे थे। मुसलमानों को भाजपा के पक्ष में वोट न देने के लिए भी भड़का रहे थे। जबकि कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि भाजपा समर्थक उनको प्रचार करने से रोक रहे थे। साथ ही पुलिस कार्रवाई के लिए धमका रहे थे। दोनों पक्षों के बीच गाली-गालौज होने लगी। थोड़ी देर में ही दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। समर्थकों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट होते ही वहां भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलती ही कोतवाली पुलिस पहुंची
स्टील के रॉड के साथ ही वहां पड़े एंगल से भी मारपीट हुई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लात-घूंसे भी बरसाए। मारपीट में आफाक मकरानी, अल्ताफ समेत अन्य घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को पुलिस ने खदेड़ा। यहां से दोनों दलों के नेता कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए। यहां पुलिस से भी भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद विधायक सदर विधायक रवि शर्मा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव समेत अन्य नेता भी पहुंच गए। कांग्रेस समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी राजेश राय समेत अन्य अफसर भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने किसी तरह समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। सीओ सिटी राजेश राय ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed