फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP: 13 candidates filed for the post of Cooperative Bank Director

भाजपा: सहकारी बैंक निदेशक के लिए 13 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Mon, 19 Jun 2023 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP: 13 candidates filed for the post of Cooperative Bank Director
- 22 जून को निदेशक और 23 को होना है सभापति का चुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला सहकारी बैंक के निदेशक के चुनाव के लिए भाजपा की ओर रविवार को 14 सीटों में से 13 सीट पर प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया। इसमें पार्टी की ओर से घोषित सभापति प्रत्याशी भी शामिल हैं। अब 22 जून को निदेशक और 23 जून को सभापति का चुनाव होगा।

भाजपा की तरफ से निर्वाचन क्षेत्र गरौठा से सीता तिवारी, हर प्रसाद पटेल, झांसी से सोनिया, जयदेव पुरोहित, झांसी विशेष से पुरुषोत्तम स्वामी, नरेंद्र पस्तोर, टहरौली निर्वाचन क्षेत्र से मान सिंह पटेल, मऊरानीपुर से बृजेश पटसारिया, बृजेंद्र सिंह, मोंठ से विनोद गौतम, चंद्रजीत सिंह, वृत्तिक क्षेत्र कृषि से नवीन आनंद, वृत्तिक क्षेत्र विधि से जगत राजपूत ने भाजपा की तरफ से नामांकन किया। वहीं, वृत्तिक क्षेत्र लेखा में किसी ने नामांकन नहीं किया। पार्टी ने सभापति पद का प्रत्याशी जयदेव पुरोहित को घोषित किया है। इस दौरान मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक जवाहर लाल राजपूत, रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, रश्मि आर्य, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, दिगंत चतुर्वेदी, विनोद नायक, राहुल तिवारी, संजीव अग्रवाल लाला, टीकाराम पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed