{"_id":"5ff7231c231b1047645aba43","slug":"birdflu-knock-in-jhansi-half-a-dozen-crows-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बर्ड फ्लू की दस्तक, आधा दर्जन कौवे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बर्ड फ्लू की दस्तक, आधा दर्जन कौवे की मौत
Thu, 07 Jan 2021 08:35 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
बर्ड फ्लू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्ड फ्लूू की दस्तक झांसी तक भी पहुंच गई है गुरुवार को नगरा स्थित सेंट जूड चर्च परिसर के समीप रहस्यमयी तरीके से आधा दर्जन से अधिक कौवे मृत पाए गए। अचानक इतने पक्षियों के मरने की सूचना पर पशुपालन विभाग भी एलर्ट मोड पर आ गया। मृत कौवों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। वहीं, देशव्यापी एलर्ट को देखते हुए जनपद स्थित सभी पोल्ट्री फार्म्स में सर्तकतता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के कुछ जनपदों में पिछले कई दिनों से रहस्यमयी तरीके से कौवे के मरने की खबरें आ रही हैं। इनमें इंदौर में मृत कौवों में बर्ड फ्लूू की पुष्टि भी हुई है। मप्र की सीमा से सटे होने के नाते झांसी में सतर्कतता बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार सुबह सेंट जूड चर्च परिसर के समीप अचानक से आधा दर्जन से अधिक कौवे मृत पाए गए। आसपास के लोगों में एक साथ इतने कौवों को मृत देखकर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दी गई। थोड़ी ही देर में टीम भी वहां पहुंच गई। टीम ने इसे परीक्षण के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन