फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bird flu alert

बर्ड फ्लू को लेकर निगरानी बढ़ी

Mon, 11 Jan 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
bird flu alert
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
झांसी। बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग ने एहतियात के तौर पर झांसी में मुर्गे-मुर्गियों को खुले में ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग ने 23 टीमों का गठन कर क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है। सबसे अधिक फोकस मध्यप्रदेश की सीमा से सटे गांवों और क्षेत्रों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों झांसी में भी चार कौवे मरे पड़े मिले थे। हालांकि जांच के दौरान कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक कौवों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में संक्रमण के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईके तोमर ने बताया कि पक्षियों से बीमारी का सबसे अधिक प्रसार होता है। पोल्ट्री फार्म संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी सावधानी बरतें। मुर्गी और मुर्र्गों का परिवहन बंद गाड़ी में ही किया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्र में 23 टीमों को भी तैनात किया गया है। टीमों में एक पशु चिकित्साधिकारी, एक पशुधन प्रसार अधिकारी और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पशुपालन विभाग की टीमें वन विभाग के साथ भी निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed