{"_id":"61c77b1c39e71b1f7860fe99","slug":"bird-collided-with-pinto-of-gatimaan-express-equipment-burnt-after-sparking-jhansi-news-jhs2117468131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतिमान एक्सप्रेस के पिंटो से पक्षी टकराया, स्पार्किंग के बाद जला उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतिमान एक्सप्रेस के पिंटो से पक्षी टकराया, स्पार्किंग के बाद जला उपकरण
विज्ञापन
झांसी। नई दिल्ली से झांसी आने वाली गतिमान एक्सप्रेस के इंजन में लगे पिंटो (ओएचई लाइन से बिजली लेने वाला उपकरण) से पक्षी टकराने पर स्पार्किंग हो गई। स्पार्किंग से उपकरण जलकर टूट गया। शनिवार को यह घटना डबरा व सोनागिर स्टेशन के बीच हुई। इससे ट्रेन को मौके पर रोकना पड़ा। बाद में ट्रेन को इंजन के दूसरे पिंटों की मदद से बिजली लेकर आगे बढ़ाया गया। इस घटना के कारण ट्रेन झांसी आधे घंटे देरी से आ सकी।
शनिवार की दोपहर 12 बजे ट्रेन नंबर 12050 गतिमान एक्सप्रेस डबरा से सोनागिर स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, तभी रास्ते में दूसरे ट्रैक पर दौड़ रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने देखा कि गतिमान एक्सप्रेस के इंजन के पिंटों से तेज स्पार्किंग होकर धुआं निकल रहा है। यह घटना पटरियों के पास खड़े एक प्वाइंट्समैन ने भी देखी। मालगाड़ी के लोको पायलट ने मामले की जानकारी झांसी कंट्रोल को दी। इस पर ओएचई लाइन को बंद कर दिया गया। गतिमान एक्सप्रेस सोनागिर स्टेशन पर खड़ी हो गई। देखने पर पता लगा कि पिंटो से कोई पक्षी टकरा गया था, जिससे स्पार्किंग होकर धुआं निकलने लगा। उपकरण जलकर टूट गया। बाद में इंजन के आगे लगे पिंटो की मदद से ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
कोहरे में धीमी गति से दौड़ीं ट्रेनें
झांसी। सर्दी में पहली बार शनिवार की सुबह मंडल के दो स्टेशनों के बीच कोहरा छाया रहा। इन स्टेशनों के बीच ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
झांसी कानपुर ट्रैक पर शनिवार की सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक परौना व एट स्टेशनों के बीच कोहरा छाया रहा। इन स्टेशनों के बीच ट्रेनों को अधिकतम 60 किलोमीटर की गति से गुजारा गया। इस मामले के कारण झांसी लखनऊ इंटरसिटी, साबरमती एक्सप्रेस व कुशीनगर एक्सप्रेस लेट हो गईं।