{"_id":"5e37299d8ebc3e680d0cb59a","slug":"bio-toilet-jhansi-news-jhs1590638130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान की तर्ज पर शताब्दी एक्सप्रेस में लगेंगे वैक्यूम बॉयो टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान की तर्ज पर शताब्दी एक्सप्रेस में लगेंगे वैक्यूम बॉयो टॉयलेट
विज्ञापन
झांसी। विमान की तर्ज पर नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस में वैक्यूम बॉयो टॉयलेट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शौचालय से निकलने वाली दुर्गंध से यात्रियों को निजात मिलेगी। साथ ही पानी की भी भरपूर बचत होगी। प्रत्येक टॉयलेट पर एक लाख रुपये खर्च आएगा।
ट्रेनों के शौचालय की गंदगी को पूरी तरह खत्म करने के लिए रेलवे ट्रेनों में वैक्यूम बॉयो टॉयलेट लगा रहा है। यह वैक्यूम बॉयो टॉयलेट विमान के शौचालयों में इस्तेमाल होते हैं। झांसी मंडल से गुजरने वाली (ट्रेन नंबर 12001-12002) शताब्दी एक्सप्रेस के शौचालयोें में वैक्यूम बॉयो टॉयलेट लगाने की तैयारी है। इन वैक्यूम बायो-टॉयलेट की विशेषता यह है कि वैक्यूम प्रेशर की मदद से शीघ्रता से मल टैंक में चला जायेगा। फ्लश टॉयलेट को एक बार इस्तेमाल करने पर कम से कम 10 लीटर पानी खर्च होता था। जबकि, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट एक फ्लश में करीब आधा लीटर पानी ही इस्तेमाल होता है। शताब्दी के साथ ही यह वैक्यूम बॉयो टॉयलेट राजधानी एक्सप्रेस के साथ प्रीमियम ट्रेनों में भी लगाने की तैयारी है। कई ट्रेनाें में प्रायोगिक के तौर पर लगाए गए थे। सफल होने के बाद शताब्दी मेें लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस में वैक्यूम बॉयो टॉयलेट लगाने की तैयारी है। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने निर्णय लिया है। कई ट्रेनों में इसका उपयोग भी हो रहा है।
विज्ञापन
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी