{"_id":"5b2d55ba4f1c1bc96b8b7aa1","slug":"bina-kaghjo-ki-medition-seij","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अभिलेख मिलीं हजारों की दवाएं सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अभिलेख मिलीं हजारों की दवाएं सीज
amarujala
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
medition, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि विभाग ने शहर की दवा दुकानों पर छापेमारी कर पांच दवाओं और दो कॉस्मेटिक्स के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अभिलेख नहीं दिखाने पर तीन दुकानों पर हजारों की दवाएं सीज कर दी गई हैं।
औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को मिनर्वा चौराहा स्थित न्यू अरिहंत मेडिकल स्टोर, न्यू रोड स्थित शांति मेडिकोज और चंद्रा फार्मास्युटिकल पर जांच की। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि न्यू अरिहंत मेडिकल स्टोर पर मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिलने पर दुकान बंद करा दी गई। बाद में फार्मासिस्ट बुलाकर सत्यापित कराने पर दुकान का संचालन शुरू कराया गया। यहां पर दो हजार रुपये की दवाओं के अभिलेख नहीं दिखाए जा सके। इसी तरह शांति मेडिकोज में चार हजार और चंद्रा फार्मास्युटिकल पर 33 हजार रुपये की दवाओं के अभिलेख नहीं मिले। इनको सीज कर दिया गया है। कुछ जगह कोडिंग से संबंधित दवाइयां बेचती हुई पाई गईं। इनके भी दस्तावेज मांगे गए हैं। दवा और कॉस्मेटिक्स के नमूनों को जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेज दिया गया है। यदि अधोमानक पाए जाते हैं तो दुकानदार और निर्माता कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ अन्य कमियां भी मेडिकल स्टोर पर मिली हैं।