फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider miscreants ran away with businessman's bag full of Rs 33 lakh

बाइक सवार बदमाश कारोबारी का 33 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागे

Mon, 18 Jul 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider miscreants ran away with businessman's bag full of Rs 33 lakh
झांसी। कोतवाली थाना इलाके में शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी का कार से 33 लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। घनी बस्ती के बीच घटना को बेखौफ अंदाज में अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

मुहल्ला चंद्रशेखर आजाद निवासी कारोबारी अजीत मिश्रा शनिवार की रात तकरीबन बारह बजे 33 लाख रुपये की रकम कार से लेकर मेहंदीबाग स्थित अपने ऑफिस पर पहुंचे थे। रकम कार की पिछली सीट पर एक बैग में रखी हुई थी। यहां संकरी गली में कार खड़ी करने के बाद वह उससे उतर गए और फोन पर बात करने लगे। इसी दरम्यान गली में दो बाइक आती नजर आईं। उन्हें रास्ता देने के लिए वह फोन पर बात करते हुए गाड़ी के पीछे की ओर चले गए। इसी दरम्यान बाइक सवार एक बदमाश कार में से बैग लेकर बाइक पर बैठकर भागा। यह देख वह चिल्लाए, लेकिन तब तक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए बदमाश गलियों में ओझल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना उन्होंने कोतवाली प्रभारी को दी। जानकारी होते ही सीओ सिटी राजेश कुमार राय व कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। रात में ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, परंतु पुलिस के हाथ कुछ लग नहीं पाया। रविवार की शाम कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed