फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider injured in accident loses battle of life after 10 days

Jhansi News: 10 दिन बाद जिंदगी की जंग हारा दुर्घटना में घायल बाइक सवार

Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in accident loses battle of life after 10 days
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दस दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक भतीजी की शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने जा रहा था। इसी दरम्यान ट्रक की टक्कर से हादसे का शिकार हो गया था।

हमीरपुर जनपद के राठ निवासी प्रेम वंशकार (50) एक दूध फैक्टरी में काम करते थे। बेटे सनी ने बताया कि दस मार्च को उनकी भतीजी सपना की शादी थी। उसी दिन दोपहर में पिता शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने अपनी फैक्टरी पर गए हुए थे। वहां से वह बाइक से वापस लौट रहे थे। साथ में उनका दोस्त भी था। रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना में पिता और उनका दोस्त घायल हो गया था। आनन-फानन पिता को इलाज के लिए पहले राठ और उसके बाद उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां बुधवार की सुबह तकरीबन दस बजे इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक प्रेम वंशकार ने दो शादियां की थीं और उनके 14 बच्चे हैं। पहली पत्नी भोपाल में रहती हैं और उनकी चार बेटियां और तीन बेटे हैं। जबकि, दूसरी पत्नी के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। प्रेम की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed