{"_id":"66df86ecb2a87f2cd80a269a","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-389049-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरुआसागर में अन्ना जानवर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घर लौटते समय सड़क पर हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे उपचार के लिए ग्वालियर लेकर परिजन जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बबीना के बीएचईएल निवासी जगदीश प्रसाद रजक (58) पुत्र पन्नालाल प्राइवेट काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, इन दिनों बरुआसागर में काम कर रहे थे। रविवार शाम वह बरुआसागर से बाइक लेकर घर लौट रहे थे। बरुआसागर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में जगदीश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसकी बाइक वहां खड़े अन्ना पशु से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन पहुंच गए।
परिजनों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर न मिलने से वह ग्वालियर ले जा रहे थे। दतिया पहुंचने से पहले जगदीश ने दम तोड़ दिया। जगदीश की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। तीन बेटे अविवाहित हैं।