{"_id":"687feec10245e7b5000aa43c","slug":"bike-rider-dies-in-head-on-collision-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-603460-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गुरसराय के खैरो गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन बाइक सवार घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें से एक बाइक सवार की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गुरसराय कस्बा निवासी अकड़ू (59) सोमवार को किसी काम से सकरार गए थे। काम खत्म करके वह वापस गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह खैरो गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से एक तेज रफ्तार बाइक आ गई। दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अकडू समेत तीन घायल हो गए। सूचना पर पुसिल भी पहुंच गई। घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया। यहां उनकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनको इमरजेंसी वार्ड मेें भर्ती कराया गया। अकड़ू की हालत सबसे अधिक नाजुक थी। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी समेत बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी।
विज्ञापन