{"_id":"6802a7b8266d03684e0ba038","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-tractor-another-injured-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-536191-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
दतिया। पंडोखर थाना क्षेत्र के पड़री रोड पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें एक बुजुर्ग की ग्वालियर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। दोनों भिंड भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त रास्ते में हादसे का शिकार हो गए हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज किया है।
ग्राम कुदारी निवासी रमेश (58) अपने समधी भागीरथ पटवा के साथ भिंड के ग्राम गोरा में भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। बृहस्पतिवार शाम के समय वह लोग बाइक से भिंड से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह लोग पड़री रोड पर आम के बगीचा के पास पहुंचे तभी सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां गंभीर हालत के चलते रमेश पटवा को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी ग्वालियर के रास्ते में गोराघाट के पास मौत हो गई। वहीं घायल भागीरथ पटवा अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने जगदीश (56) निवासी कुदारी की रिपोर्ट पर आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ट्रेन से गिरे मजदूर का पैर कटा, दतिया-चिरूला स्टेशन के बीच हुआ हादसा
दतिया। शुक्रवार को दतिया रेलवे स्टेशन के पास एक मजदूर गोवा एक्सप्रेस से गिर गया। जिससे उसका पैर कट गया। घायल युवक ग्वालियर का रहने वाला है। वह गोवा से वापस ग्वालियर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत के चलते झांसी रेफर कर दिया। ग्वालियर निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके भाई दिनेश कुशवाहा ने बताया कि तीन दिन पहले उसका भाई धर्मेंद्र काम की तलाश में गोवा गया था। वहां काम नहीं मिला तो वह वापस अपने घर लौट रहा था। जब ट्रेन दतिया और चिरूला स्टेशन के बीच आउटर पर रूकी तब धर्मेंद्र ट्रेन से उतरकर नीचे खड़ा हो गया। ट्रेन के चलने पर वह उसमें चढ़ रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। ट्रेन की चपेट मे आने से उसका पैर कट गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, अश्लील फोटो खींचकर कर रहा था ब्लैकमेल
दतिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुरैना जिला का रहने वाला हैै। दतिया निवासी युवती ने आरोपी पर 19 मार्च को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीना पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती मुरैना निवासी लला उर्फ बिल्ली से हुई थी। आरोपी दतिया आया और उसे एक होटल में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार गलत काम किया। 17 मार्च को आरोपी दतिया उससे मिलने आया और उसी होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। 19 मार्च को युवती ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।