Jhansi News: बाइक सवार युवक को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौत, परिजनों का बुरा हाल
महरौनी निवासी रविनारायण (38) पुत्र हरीनारायण श्रीवास्तव बुधवार को टीकमगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक से जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विस्तार
महरौनी कोतवाली के तहत टीकमगढ़ रोड पर एक बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस से महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महरौनी निवासी रविनारायण (38) पुत्र हरीनारायण श्रीवास्तव बुधवार को टीकमगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक से जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख राहगीरों ने उसे उठाया और एंबुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे बंटी श्रीवास्तव ने बताया कि उसके चाचा की एक बेटी है। मृतक दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह खेती करता था और उसके पास करीब चार एकड़ जमीन है।