फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bike hits cow, brother-sister injured

गाय से टकराकर बाइक गिरी, भाई बहन घायल

Sun, 11 Aug 2019 09:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
bike hits cow, brother-sister injured
गाय से टकराकर बाइक गिरी, भाई बहन घायल
विज्ञापन

झांसी। हाइवे पर जानवरों की चपेट में आकर वाहन सवार हादसे का कारण बन रहे हैं। रविवार को परीक्षा देने झांसी आ रहे बाइक सवार भाई बहन बड़ागांव के पास हाइवे पर गाय से टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

थाना एरच क्षेत्र निवासी ज्योति की दीनदयाल नगर स्थित एक कॉलेज में आईटीआई की परीक्षा थी। रविवार को वह अपने भाई राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर झांसी को निकले। अभी दोनोें बड़ागांव स्थित हाइवे के पास पहुंचे थे, तभी अचानक एक गाय सामने आ जाने के कारण राहुल नियंत्रण खो बैठा और दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोेनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां दोनों का इलाज जारी है। उधर, इसके पहले भी हाइवे पर जानवरों के बैठने के कारण हादसे हो रहे हैं। दो दिन पहले अधिवक्ता याकूब अहमद मंसूरी भी जानवर की चपेट में आकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी जानवरों से निपटने के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जो प्रतिदिन घटनाओं का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed