फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike fell on an unsafe breaker on the road, married woman died

Jhansi News: सड़क पर बने असुरक्षित ब्रेकर पर गिरी बाइक, विवाहिता की मौत

Mon, 19 May 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bike fell on an unsafe breaker on the road, married woman died

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर बनाए गए ब्रेकर अब जानलेवा होते जा रहे हैं। रविवार सुबह एरच के बेंदा तिराहे के पास ऐसे ही एक असुरक्षित ब्रेकर में बाइक फिसल जाने से विवाहिता की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।इमलिया स्टेट गांव निवासी चंदा प्रजापति (29) पत्नी रामकुमार अपनी बहन की शादी में शामिल होने देवरा गांव गई थी। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह भतीजे सुमित के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेंदा तिराहे के पास ब्रेकर था। यह उन्हें दिखाई नहीं पड़ा। इससे उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। चंदा सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में सुमित को चोट आ गई। उसने परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी। परिवार के लोग भी पहुंच गए। चंदा की मौत से उसके दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed