फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bijli vibhag

महानगर के 65 इलाकों में विधायक निधि से होगा विद्युतीकरण

Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
bijli vibhag
झांसी। महानगर के चिह्नित किए गए 65 इलाकों में जल्द ही विधायक निधि के साढ़े तीन करोड़ रुपये से विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए महानगर के बिजली से वंचित 65 इलाकों का सर्वे कराकर एस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अफसरों ने बताया कि तीन महीने बाद इन क्षेत्रों में विद्युतीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के 15 इलाकों में तकरीबन 40 से 50 लाख रुपये और द्तिीय के 50 इलाकों में विधायक निधि के तीन करोड़ रुपये की लागत से हंसारी, मेडिकल, नंदनपुरा, गल्लामंडी और पिछोर पावर हाउस से संबंधित क्षेत्रों में बिजली लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। वहीं, वितरण खंड प्रथम के नई बस्ती, आईटीआई, वार्ड नंबर 50, पुलिया नंबर-9, उन्नाव गेट बाहर अशोक नगर, भानी देवी गोयल, वार्ड नंबर 30, 31 आदि इलाकों से संबंधित क्षेत्रों में जहां अब तक बिजली की कोई व्यवस्था नहीं हैं, वहां पर बिजली की लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही जिन इलाकों के कम ओवरलोड वाले ट्रांसफार्मर हैं, उन इलाकों के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य कराया जाएगा। उधर, महानगर के कई इलाकों में विद्युत पोलों की दूरी अधिक होने के कारण कनेक्शन ही नहीं दिए गए, ऐसे क्षेत्रों में भी विद्युत पोल लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर के विद्युत वितरण खंड द्तिीय के 50 और प्रथम के 15 इलाकों को पहले चरण में चिह्नित कर विधायक निधि के तकरीबन साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसमें पोल लगाने, बंच केबल डालने और वंचित क्षेत्रों में बिजली लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। - अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed