फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no cleanness

कूड़े के ढेर लगे हैं, तो सफाई कहां हो रही?

Sat, 19 Sep 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
no cleanness
nagar nigam jhansi - फोटो : demo

विज्ञापन
झांसी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने शुक्रवार को महानगर में कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त से सवाल किया  कि जब शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं, तो सफाई कहां हो रही है? उन्होंने सभी सफाई निरीक्षकों और हवलदारों को चेतावनी देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में निरीक्षण के दौरान 16 कर्मचारी गायब मिले। जिनका वेतन रोकने और जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने शुक्रवार को इलाइट चौराहे से झोकनबाग, सैंयरगेट, गोविंद चौराहा, मिनर्वा, गंदीगर का टपरा, दतिया गेट, नई बस्ती, आशिक चौराहा, बीकेडी, मिशन कंपाउंड और कच्चा पुल, जर्मनी अस्पताल क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान झोकनबाग के पास कूड़े का ढेर मिला और नालियां भरी पाई गईं। गोविंद चौराहे से अंदर सैंयर गेट तक कूड़ा पड़ा हुआ था। जगह-जगह जलभराव हो रहा था। कूड़े में आग लगी हुई थी। जिला अस्पताल के पास कूड़े का ढेर पाया गया। गंदीगर का टपरा से नरिया बाजार तक काफी गंदगी पाई गई। साथ ही नालियां भरी पड़ी थीं। बाहर दतियागेट सरस्वती शिशु मंदिर के सामने और लक्ष्मी ब्रिगेड स्कूल के बाहर कंटेनर के बाहर कूड़ा पाया गया। जिस पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को सभी सफाई निरीक्षकों और हवलदारों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर आयुक्त ने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। जिसमें पांच लिपिक, चार सेवक और सात आउटसोर्स ऑपरेटर अनुपस्थित पाए गए। जिनसे जवाब तलब कर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, जेडएसओ रविचंद्र निरंजन, सफाई निरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed