{"_id":"5e8794638ebc3e76910436e1","slug":"bijali-ghar-jhansi-news-jhs163855317","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ग्रिड बचाना है तो उपकरण चालू रखिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ग्रिड बचाना है तो उपकरण चालू रखिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रधानमंत्री के पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट तक के लिए रोशनी बंद रखने का आह्वान बिजली विभाग के लिए भारी रहेगा। विभाग के लिए एकदम लोड कम होने और ज्यादा होने के बीच ग्रिड और दूसरी मशीनों को सुरक्षित रखना चुनौती पूर्ण रहेगा। ऐसे में उपभोक्ता दूसरे उपकरण चालू रखकर विभाग की मदद कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली की रोशनी बंद रखकर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च व मोबाइल जलाने का आह्वान किया है। जैसे ही लोग बिजली की रोशनी बंद करेंगे। एकदम ग्रिड व ट्रांसमिशन मशीनों पर लोड कम हो जाएगा और नौ मिनट बाद जैसे ही लोग बिजली चालू करेंगे लोड बढ़ जाएगा। ऐसे में बिजली का संतुलन बना रहे, इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एम देवरात ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सबस्टेशनों पर लोड बढ़ाने के लिए लगने वाले केपीसिटर को रात बजे हटा दिया जाए। साथ ही सबस्टेशनों पर जेई, उपखंड अधिकारी या अधिशासी अभियंता में एक कोई अधिकारी कर्मचारी के साथ जरूर मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) विनोद जायसवाल ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि नौ मिनट के दौरान वे पंखा, कूलर, फ्रिज, एसी उपकरण जरूर चालू रखें, ताकि ग्रिड पर लोड शून्य न होने पाए। नौ मिनट खत्म होने के बाद धीरे- धीरे ही प्रकाश उपकरणों को चालू करें, ताकि को ग्रिड को फेल होने से बचाया जा सके।