फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Big tax evasion racket exposed: 4 fake firms siphoned off Rs 5.73 crore

टैक्स चोरी का बड़ा खेल बेनकाब: 4 फर्जी फर्मों ने उड़ाए 5.73 करोड़, रेकी अभियान में पकड़ा गया था फर्जीवाड़ा

Sun, 23 Nov 2025 08:33 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 23 Nov 2025 08:33 AM IST
सार

रेकी अभियान के दाैरान बुंदेलखंड जोन में टैक्स चोरी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। जांच में खुलासा हुआ कि चार फर्जी फर्मों के जरिये 5.73 करोड़ रुपये का टैक्स हेरफेर किया गया है।

विज्ञापन
Big tax evasion racket exposed: 4 fake firms siphoned off Rs 5.73 crore
टैक्स - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रेकी अभियान के दाैरान बुंदेलखंड जोन में टैक्स चोरी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। जांच में खुलासा हुआ कि चार फर्जी फर्मों के जरिये 5.73 करोड़ रुपये का टैक्स हेरफेर किया गया है। राज्य कर विभाग ने इसे सुनियोजित आर्थिक अनियमितता माना है। विभाग ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अब जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी है। एसआईटी अब इन फर्जी फर्मों के सभी लेन-देन, दस्तावेजों और नेटवर्क की तह तक जाकर जांच करेगी। साथ ही इन फर्माें के साझेदार फर्माें की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


राज्य कर विभाग की ओर से इस साल 23 जुलाई से फर्जी फर्माें की जांच के लिए रेकी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक की जांच में बुंदेलखंड जोन में कुल 26 फर्जी फर्में पकड़ी जा चुकी हैं। इनमें 17 फर्माें ने 31.96 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कर सरकार को चूना लगाया। इनमें महोबा की ऊर्जा पेट्रोकेम, हमीरपुर की आरपी इंटरप्राइजेज और जुबैर इंटरप्राइजेज और झांसी की डीके इंटरप्राइजेज शामिल हैं। कर विभाग की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फर्मों के बताए गए स्थलों पर कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं चल रही थी। इन फर्मों के अभिलेखों में वास्तविक खरीद या कर भुगतान नहीं दिखा, फिर भी इन फर्मों ने 5.73 करोड़ रुपये का कर लाभ उठाया। उसके बाद विभाग ने चारों फर्म संचालक के खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विस्तृत जांच के लिए अब इन फर्माें की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। इस बीच विभाग 9 अन्य फर्मों की टैक्स चोरी के आकलन में जुटा है। अधिकारियों का मानना है कि एसआईटी जांच से न केवल टैक्स चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा, बल्कि राजस्व को हो रहे नुकसान को रोकने में भी बड़ी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


इन फर्माें की जांच करेगी एसआईटी
महोबा की फर्म ऊर्जा पेट्रोकेम 1.52 करोड़, हमीरपुर की फर्म आरपी इंटरप्राइजेज 2.76 करोड़, झांसी की फर्म डीके इंटरप्राइजेज 1.33 करोड़, हमीरपुर की फर्म जुबैर इंटरप्राइजेज 76.62 लाख का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 और फर्माें के खिलाफ प्राथमिकी के लिए सौंपी तहरीर
चार फर्माें की जांच के बाद राज्य कर विभाग 15 और फर्माें की जांच भी एसआईटी को सौंपने की तैयारी कर चुका है। इनके खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कराने के लिए विभिन्न थानों में तहरीर सौंपी गई है। इन फर्माें में महोबा की रायसु ई कॉमर्स, बांदा की राहू इंटरप्राइजेज, झांसी की पीतांबरा ट्रेडर्स, बांदा की कामतानाथ इंटरप्राइजेज, झांसी की पीएस इंटरप्राइजेज और काजल इंटरप्राइजेज, हमीरपुर की पराटे इंटरप्राइजेज और शिंदे इंटरप्राइजेज, बांदा की एनआर इंटरप्राइजेज, झांसी की आरके इंटरप्राइजेज, ललितपुर की ताज इंटरप्राइजेज व एमके इंटरप्राइजेज, झांसी की एके इंटरप्राइजेज, बांदा की भारत इंटरप्राइजेज व श्रीराम इंटरप्राइजेज शामिल हैं।


इनका यह है कहना
रेकी अभियान में जांच के दौरान पकड़ी गईं 26 फर्माें में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। 15 फर्माें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर विभिन्न थानों में दी गई है। इनकी भी जांच एसआईटी को सौंपी जा रही है।
- डीके सचान, अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed