फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BIG Road Accident in UP Car collided with tree in Lalitpur

यूपी में बड़ा सड़क हादसा: ललितपुर में पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Tue, 08 Mar 2022 05:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Mar 2022 05:55 PM IST
सार

ललितपुर के महरौनी मड़ावरा रोड पर मंगलवार को दोपहर में एक कार पेड़ से टकरा गई, कार में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
BIG Road Accident in UP Car collided with tree in Lalitpur
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ललितपुर के महरौनी मड़ावरा रोड पर मंगलवार को दोपहर में एक कार पेड़ से टकरा गई, कार में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मृतकों में दिनेश (30) पुत्र सीताराम निवासी सैदपुर फार्म कोतवाली महरौनी, रविराजा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नैनवारा कोतवाली महरौनी, राम किशोर (35) पुत्र भैयालाल निवासी सैदपुर जो पशुपालन विभाग सैदपुर फार्म में कार्यरत था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि घायलों में महेश तनय (25) पुत्र सीता राम निवासी झांसी, मनीष तनय (27) पुत्र कमल, निवासी झांसी, रोहित राजपूत (25) पुत्र ब्रजकिशोर निवासी झांसी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed