फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bida will establish education city, prestigious institutions will get opportunity in higher education

Jhansi News: बीडा बसाएगा एजुकेशन सिटी, उच्च शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थानों को मिलेगा मौका

Sun, 22 Dec 2024 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bida will establish education city, prestigious institutions will get opportunity in higher education

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) एजुकेशन सिटी भी बसाने जा रहा है। बीडा प्रशासन ने ईओआई (अभिरुचि का आमंत्रण) की प्रक्रिया के साथ इसकी कवायद शुरू कर दी। एजुकेशन सिटी में दिलचस्पी जताने वाली कंपनियां 28 जनवरी तक इसमें शामिल हो सकेंगी।

बीडा अफसरों के मुताबिक, आकार लेने में न्यूनतम तीन माह का समय लगेगा। एजुकेशन सिटी में कई नामी-गिरामी शैक्षिक संगठनों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। 10 नवंबर को बीडा बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। बोर्ड ने एजुकेशन सिटी समेत मिक्स्ड यूज सिटी, हास्पिटल सिटी, वाटर रिर्सोस एवं स्किल्ड डेवलपमेंट आधारित प्रस्ताव मंजूर किए थे। एजुकेशन सिटी की दिशा में काम आरंभ हो गया। प्रस्तावित एजुकेशन सिटी में उच्च शिक्षा क्षेत्र में जानी-मानी संस्थानों को स्थान मिलेगा। तकनीकी शिक्षण के विशेषज्ञ संस्थानों को जगह मिलेगी।
विज्ञापन




ईओआई प्रक्रिया के जरिये इच्छुक संस्थानों की शैक्षिक समेत वित्तीय क्षमता परखी जाएगी। 28 जनवरी को प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सीईओ अमृत त्रिपाठी के मुताबिक, एजुकेशन सिटी के लिहाज से भी बीडा को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

400 हेक्टेअर में अगले माह से आरंभ होगा काम

बीडा के तहत विकास कार्य अगले माह आरंभ होने की उम्मीद है। 400 हेक्टेयर में यहां सबसे पहले भू-समतलीकरण, सड़क, बिजली के खंभे, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पानी की व्यवस्था समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए 1500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। शुरुआत में पांच सौ करोड़ रुपये का निवेश करने वाली कंपनियों को जमीन आवंटन में प्राथमिकता मिलेगी। वहीं, मास्टर प्लान के विजन डॉक्यूमेंट के मुताबिक यहां आवासीय इकाइयों के लिए 16.2, व्यावसायिक 3.2, प्रतिष्ठान 2.8, मिश्रित भू उपयोग 7.9, ग्रीन बेल्ट 15.1, परिवहन 15.1 प्रतिशत जमीन सुरक्षित रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed