{"_id":"669b0aae09265b977e039668","slug":"bida-purchase-of-land-will-start-in-kalothra-and-gagoni-jhansi-news-c-11-jhs1002-355088-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडा: कलोथरा व गागोनी में शुरू होगी जमीन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडा: कलोथरा व गागोनी में शुरू होगी जमीन की खरीद
विज्ञापन
बीडा का लोगो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए सोमवार से ग्राम कलोथरा व गागोनी की जमीनों की खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन दोनों गांवों की भूमि की दरों पर दर निर्धारण समिति की ओर से मुहर लगा दी गई है।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में औद्योगिक शहर बीडा विकसित किया जा रहा है। यह सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर भूमि पर बसाया जाना है। इसके लिए जमीन लेने की प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू हुई थी। अब तक 25 गांवों में काश्तकारों से सात सौ हेक्टेअर से अधिक जमीन बीडा के लिए ली जा चुकी है। जबकि, डेढ़ हजार हेक्टेअर सरकारी जमीन भी बीडा के नाम दर्ज हो चुकी है। सोमवार से ग्राम कलोथरा व गागोनी की जमीन लेने की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि इन दोनों गांवों की जमीनों की दर निर्धारित हो गई है। आवश्यक कार्यवाही पूरी कर सोमवार से जमीनों के बैनामे किए जाने लगेंगे।