फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bida: Companies will now be able to submit bids for the master plan till May 14.

बीडा : मास्टर प्लान के लिए अब 14 मई तक बिड डाल सकेंगी कंपनियां

Mon, 29 Apr 2024 03:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Bida: Companies will now be able to submit bids for the master plan till May 14.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए अब 14 मई तक कंपनियां बिड डाल सकेंगी। बीडा प्रशासन ने बिड डालने की समय सीमा 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। ये दूसरा मौका है, जब बिड डालने का समय बढ़ाया गया है।
झांसी के 33 गांवों में नोएडा की तर्ज पर 14,225 हेक्टेअर में औद्योगिक शहर बसाया जा रहा है। बीडा को विदेशी शहर की तरह विकसित किया जाना है। इस औद्योगिक शहर का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए बीडा प्रशासन बिड करा रहा है। उसी कंपनी से बीडा का मास्टर प्लान तैयार कराया जाना है, जिसने पहले विदेश में किसी शहर की डिजाइन तैयार की हो। पहली बार बिड कराने पर एक कंपनी ने ही बिड डाली थी। पहली और दूसरी बार में बिड खोलने के लिए न्यूनतम तीन प्रस्ताव आने जरूरी हैं। ऐसे में बीडा प्रशासन ने तीन सप्ताह के लिए बिड की समय सीमा बढ़ा दी थी। सोमवार को इसकी अंतिम तारीख है। अब बीडा प्रशासन ने दूसरी बार बिड की समय सीमा 15 दिनों के लिए बढ़ाई है।
विज्ञापन


--------------
प्री बिड बैठक में 24 कंपनी प्रतिनिधियों ने लिया था हिस्सा
23 फरवरी को बीडा कार्यालय में प्री बिड बैठक हुई थी। इसमें 24 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। बीडा के अधिकारियों के समक्ष प्रतिनिधियों ने सुझाव भी दिए थे। सुझावों को शामिल करते हुए ही बीडा प्रशासन ने बिड निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
बिड की समय सीमा 15 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अब कंपनियां 14 मई तक बिड डाल सकेंगी। - अमृत त्रिपाठी, सीईओ, बीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed