{"_id":"621bcccd96789223524b6573","slug":"bholenath-s-blessings-showered-on-the-devotees-due-to-inflation-fast-food-items-are-cheap-reporters-news-jhs2158179173","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई में भक्तों पर बरसी भोलेनाथ की कृपा, व्रत खाद्य सामग्री सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई में भक्तों पर बरसी भोलेनाथ की कृपा, व्रत खाद्य सामग्री सस्ती
विज्ञापन
झांसी। आटा, तेल, मसाले, चावल आदि भले ही दिन-प्रतिदिन महंगा हो रहा है। लेकिन भोलेनाथ की कृपा से भक्तों को व्रत में खाने की सामग्री सस्ती मिलेगी। पिछले कुछ दिनों में सिघाड़े एवं कुट्टू का आटा, साबूदाना आदि के दामों में गिरावट आई है।
महाशिवरात्रि पर व्रत परायण के लिए फलों के साथ दूध, दही, सिघाड़ा और कुट्टू के आटे एवं साबूदाना से बने पकवान ही खाते हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर अधिकांश श्रद्धालु व्रत रखते हैं। ऐसे में उन्हें व्रत के खाने की सामग्री के लिए महंगाई का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ेगा। सुभाष गंज के किराना व्यापारी ओमप्रकाश साहू के अनुसार पिछले कुछ दिनों में व्रत में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री के भाव गिरे हैं। सीपरी के किराना व्यापारी विवेक वाजपेयी के अनुसार यह भाव त्योहार तक रहेंगे।
प्रति किलो में फुटकर के भाव
वस्तु वर्तमान एक सप्ताह पहले
सिंघाडे़ का आटा 200 260 से 280
मूंगफली दाना 100 120
साबूदाना 65 70
कुट्टू का आटा 180 200
चिरौंजी 1200 1350
इलायची 2000 2200 से 2500
श्रवण नक्षत्र में सोम प्रदोष आज
झांसी। महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा, लेकिन इससे पहले सोमवार को प्रदोष व्रत का संयोग भी रहेगा। महादेव की असीम कृपा पाने के लिए भक्तों के लिए यह दो दिन महत्वपूर्ण होंगे। श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में सोम प्रदोष मनाया जाएगा।
विज्ञापन
भगवान शिव की पूजा एवं आराधना का प्रमुख दिन सोमवार को प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। धार्मिक ग्रंथों में सोम प्रदोष को शुभ फलदायक बताया गया है। मान्यता है कि सोम प्रदोष पर महादेव की विधि विधान से पूजा एवं व्रत धारण करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही आर्थिक समस्या भी नहीं रहती है। शिवोहम ज्योतिष अनुसंधान संस्थान के पंडित अशोक तिवारी ने बताया कि इस दिन पूजा के साथ महामृत्युंजय का पाठ भी करें। भगवान का वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक एवं शृंगार शुभ माना गया है।