फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bhidehngi national and international female player on turf

एस्ट्रोटर्फ पर भिडे़ंगी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी

Sun, 07 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bhidehngi national and international female player on turf
astoturf, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ पर पहली राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता दिसंबर में होगी। अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी महिला हाकी प्रतियोगिता में देश के कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों की प्रतिभाग करने की संभावना है। 
विज्ञापन


हाकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की नगरी में हाकी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से शासन ने एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कराया है, ताकि हाकी खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास कर सकें।  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सके। इसी उद्देश्य से खेल निदेशालय ने अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी हाकी प्रतियोगिता ध्यानचंद स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता होने से स्थानीय हाकी खिलाड़ियों को देश की बड़ी महिला हाकी खिलाड़ियों के खेल कौशल से परिचय होने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस खेल सत्र में दो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं भी स्टेडियम में होगी। जिनमें बैडमिंटन जूनियर बालक - बालिका और बालक वर्ग में जूनियर हाकी प्रतियोगिता है। हालांकि इन प्रतियोगिताओं की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। इन्हीं प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में झांसी महोत्सव के माध्यम से शासन ने राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed