फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BHEL outpost incharge was blamed for not handling the dispute

Jhansi News: विवाद न संभाल पाने पर भेल चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

Sun, 01 Sep 2024 04:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
BHEL outpost incharge was blamed for not handling the dispute
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। खजराहा बुजुर्ग गांव में बुधवार रात दही मटकी आयोजन के दौरान हुए विवाद को काबू कर पाने में नाकाम रहने पर भेल चौकी इंचार्ज वैभव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसी तरह मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज हिमांशु श्रीवास्तव भी लाइन हाजिर कर दिए गए।
बुधवार शाम खजराहा बुजुर्ग गांव में आयोजित दही मटकी कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन, विवाद संभाल नहीं सकी। रात में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। भेल चौकी इंचार्ज वैभव कुमार दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने पहुंचे लेकिन, वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए पथराव किया गया। चौकी इंचार्ज से अभद्रता की गई। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तब यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राजेश एस ने उनको लाइन हाजिर करते हुए उनकी जगह पुलिस लाइन से राकेश कुमार एवं मेडिकल कॉलेज चौकी में संत प्रकाश त्रिपाठी को भेजा गया है। इसके अलावा पूंछ से उपनिरीक्षक अनुज यादव को मऊरानीपुर, नीरज सिंह को पूंछ, विश्वनाथ सिंह को टोड़ीफतेहपुर, अरविंद सिंह को उल्दन, ओमप्रकाश को पूंछ, निर्भाल सिंह को कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नवाबाद थाने में तैनात कांस्टेबल हरीश गौतम को प्रतिवादी से मारपीट करने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed