फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   under construction house collapsed in jhansi one injured

झांसी: भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन मकान, एक घायल, बड़ा हादसा होने से टला

Fri, 13 Sep 2019 06:58 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
under construction house collapsed in jhansi one injured
पानी वाली धर्मशाला के पास गिरे मकान का मलबा। - फोटो : अमर उजाला

पानी वाली धर्मशाला के पास एक निर्माणाधीन मकान भरभरा कर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ ही मलबे की चपेट में आकर पड़ोसी का हिस्सा भी भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में बाइक व अन्य सामान भी दब गए। दहशत में आए पड़ोसी मकानों से निकलकर भाग खडे़ हुए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान पुराना होने के कारण उसकी बुनियाद कमजोर थी।

विज्ञापन


आंतिया तालाब के पास रहने वाले अरुण गुप्ता का पानी वाली धर्मशाला के पास बने निर्र्माणाधीन मकान में लंबे समय से काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को अचानक अरुण गुप्ता का मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर पड़ोस में रहने वाले एडवोकेट चंचल का भी मकान गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आकर अरुण घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


एडवोकेट चंचल के मकान का एक हिस्सा जिस समय गिरा, गनीमत रही कि घर पर कोई नहीं था। चंचल कलेक्ट्रेट में और माता - पिता घर के बाहर थे। बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। अचानक दोनों मकान गिरते ही आसपास के मकान भी हिल गए। जिससे दहशत में आए पड़ोसी अपने - अपने मकानों से निकलकर बाहर आ गए। मलबा सड़क पर गिर जाने से जाम की स्थिति पैैदा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटवाने के बाद लोगों को निकाला। इस हादसे के बाद पड़ोसी लोग दहशत में रहे। देर शाम मलवा हटाए जाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबा गिरने से पहले निकले थे ऑटो

मलबा गिरने से चंद मिनट पहले ही दो ऑटो निकले थे। एक में स्कूली बच्चे थे तो दूसरे ऑटो में सवारियां थीं। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद तुरंत बाद एकत्रित हुए लोगों ने दहशत के चलते यातायात रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed