फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bharatiya Kisan Union (Tikait) inspected the crops.

Jhansi News: भारतीय किसान यूनियन टिकेत ने किया फसलों का निरीक्षण

Mon, 14 Sep 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union (Tikait) inspected the crops.
सकरार झांसी। भारतीय किसान यूनियन टिकेत के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश लिटोरिया ,ब्लॉक अध्यक्ष बंगरा देवेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में ग्राम ढोड़ा वमन नैगुआं, सकरार, जवान आदि की ग्रामों के खेतों में जाकर अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण किया। वहीं किसानों ने बताया कि महंगे बीज लेकर एवं खरपतवार नाशक दवाई महंगे रेटों पर खरीद कर डाली थी किंतु अधिक बारिश के कारण तिल, उड़द, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली आदि की फसलें पूर्ण रूप से नष्ट हो गई। फसलों की स्थिति देखते हुए जिला उपाध्यक्ष ने एसडीएम एवं तहसीलदार मऊरानीपुर से वार्ता कर शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। वही ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि शीघ्र सर्वे एवं मुआवजा एवं शत प्रतिशत फसलों का मुआवजा नहीं मिला तो किसान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का घेराव करेंगे एवं भ्रमण के दौरान ब्लॉक महासचिव विवेक जैन, विश्वजीत सिंह तोमर ,पुष्पेंद्र सिंह तोमर, राम प्रकाश, चंद्रभान कुशवाहा, वीरेंद्र दुबे ,बलराम, प्रहलाद ,गब्बू कुशवाहा, जी डी राजपूत, सीताराम झा, गोकुल दादा, तेज सिंह, ठाकुरदास ,भागीरथ ,रामकुमार कुशवाहा, दीनदयाल कुशवाहा ,श्याम लाल पाल, मोतीलाल कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, सहित अनेक किसान मौजूद रहे !
विज्ञापन

फोटो सकरार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed