फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bharat Gaurav train will run after one year, will make pilgrimage

Jhansi News: एक साल बाद चलेगी भारत गौरव ट्रेन, तीर्थ यात्रा कराएगी

Mon, 15 May 2023 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav train will run after one year, will make pilgrimage
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा एक साल बाद फिर से भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 25 मई को झांसी पहुंचेगी। इस गाड़ी के जरिये यात्री देश के कई तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी द्वारा मार्च 2022 में भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसके एक साल बाद अब यह ट्रेन चलाई जा रही है। इस बार इस गाड़ी में स्लीपर व एसी कोच भी शामिल किए गए हैं। यह गाड़ी 25 मई को आगरा कैंट स्टेशन से चलकर ग्वालियर होते हुए झांसी पहुंचेगी। यह गाड़ी नौ रात और दस दिन के पैकेज में यात्रियों को गंगासागर, बैद्यनाथ, गया, पुरी, कोणार्क, वाराणसी, अयोध्या आदि स्थानों पर ले जाएगी। स्लीपर क्लास में प्रति व्यक्ति किराया 17,008 रुपये लिया जाएगा। इसमें नाश्ता, खाना व ठहरने की व्यवस्था भी दी जाएगी। गाड़ी में कुल 767 बर्थ हैं और इनमें से लगभग साढ़े चार सौ बुक हो चुकी हैं। झांसी से भी 80 यात्रियों ने बुकिंग कराई है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार गाड़ी में एसी व स्लीपर कोच भी लगाए गए हैं। यात्रियों की ओर से इस गाड़ी को अच्छा रिस्पांस मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed